


मंदिर के बारे में
बेलोन माता मंदिर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नरौरा के पास बेलोन गांव में स्थित एक प्राचीन शक्तिपीठ है, जो सुख और कल्याण की देवी मां सर्वमंगला को समर्पित है. गंगा नदी के तट पर स्थित यह मंदिर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, खासकर शुक्ल पक्ष की अष्टमी को यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. नवरात्र के दौरान भी लोग बड़ी संख्या में मां का आशीर्वाद लेने आते हैं, और गंगा स्नान के साथ देवी दर्शन से सुख-शांति व मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.
मान्यता
एक बार शिव और पार्वती को विचरण करते करते इस स्थान पर एक शिला दिखाई दी जिस पर माता पार्वती विश्राम करने लगी| विश्राम करते समय माता पार्वती को असीम शान्ति का अनुभव होने लगा और वह आनन्दित होने लगी तभी वहाँ एक बालक आया ….
और पढ़ें
स्पेशल पूजा
1- चैत्र नवरानि प्रतिपदा से नवमी तक त्रियोदसी को प्रातः में परिक्रमा मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली जाती है और रात्रि में हवन होता है। चतुर्दशी को प्रातः 4 बजे से बलिदान दिवस मनामा जाता है जिसमे नारियल बलि के बाद भंण्डारा, प्रसाद वितरण किया जाता है।
2. अषाढ माह में गुप्त नवराति के कप में मेले का आयोजन होता है।
३. अश्विन माह नवरात्रि (क्वार )-प्रतिपदा से नवमी तक
त्रियोदसी को प्रातः में परिक्रमा मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली जाती है और रात्रि में हवन होता है। चर्तुथी को प्रातः चार बजे वलिदान दिवस मनापा जाता है जिसमे नारियल बलि के बाद भंण्डारा, प्रसाद वितरण किया जाता है।
मंदिर का समय
ग्रीष्म कालीन :
5.45 AM – 12.00 Noon
01.00 PM- 09.00 PM
शरद कालीन :
06.00 AM -12.00 Noon
01.00PM – 08.00PM
आरती का समय
ग्रीष्म कालीन आरती का समय :
मंगल आरती: 5.45 AM – 06.00 AM
संध्या कालीन आरती :6.45 PM – 07.00 PM
शयन आरती :08.45 PM -09.00 PM
शरद कालीन आरती का समय :
मंगल आरती: 06.00 AM – 06.15 AM
संध्या कालीन आरती: 06.15 PM – 06.30 PM
शयन आरती: 07.45 PM – 08.00 PM
विशेष पूजा
1- चैत्र नवरात्रि के समय
प्रतिपदा से नवमी तक त्रियोदसी को प्रातः में परिक्रमा मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली जाती है और रात्रि में हवन होता है।
त्रियोदसी को भी प्रातः में परिक्रमा मार्ग पर प्रभात फेरी निकाली जाती है और रात्रि में हवन होता है।
चतुर्दशी को प्रातः 4 बजे से बलिदान दिवस मनामा जाता है जिसमे नारियल बलि के बाद भंण्डारा, प्रसाद वितरण किया जाता है
और पढ़ें
क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करें Disclaimer
भुगतान अस्वीकरण
क्यूआर कोड/यूपीआई के ज़रिए किए गए भुगतान रेज़रपे के ज़रिए संसाधित किए जाते हैं। कृपया भुगतान करने से पहले राशि की पुष्टि कर लें। आपको क्यूआर लेनदेन के लिए स्वचालित ईमेल रसीद नहीं मिलेगी।
👉 तत्काल रसीद प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए “दान करें” बटन का उपयोग करें।
दान करें
मंदिर तक कैसे पहुँचें
सड़क मार्ग से (गाड़ी/टैक्सी/बस)
- रूट: गाज़ियाबाद → दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे → बुलंदशहर की ओर निकले → नरौरा → बेलोन गाँव
- कुल दूरी: दिल्ली से लगभग 145 किमी, अलीगढ़ से लगभग 60 किमी
- नजदीकी शहर: नरौरा (Narora) – मंदिर वहाँ से 5 किमी दूर है
- टिप: नरौरा पहुँचने के बाद लोकल ऑटो या ई-रिक्शा से मंदिर पहुँच सकते हैं।
ट्रेन से
- नजदीकी स्टेशन: राजघाट नरौरा (Rajghat Narora) – मंदिर से 5 किमी
- कैसे जाएँ:
- गाज़ियाबाद से अलीगढ़ के लिए ट्रेन लें
- अलीगढ़ से नरौरा के लिए लोकल ट्रेन या बस
- नरौरा से टैक्सी या ऑटो से मंदिर
हवाई मार्ग से
- नजदीकी एयरपोर्ट: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली (IGI Airport)
- वहां से टैक्सी या ट्रेन द्वारा अलीगढ़ और फिर सड़क मार्ग से बेलोन
स्थानीय यातायात
- नरौरा या राजघाट नरौरा से मंदिर तक लोकल ऑटो, बस या ई-रिक्शा उपलब्ध हैं
- मंदिर तक सड़क अच्छी है, भीड़ त्योहारों पर अधिक होती
